No arrangement for ointment on Heart Pain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल के दर्द पर मरहम का नहीं कोई इंतजाम

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 5:45 PM (IST)
दिल के दर्द पर मरहम का नहीं कोई इंतजाम
कन्नौज । ठंड ने दस्तक दे दी है । जिले में शहर से लेकर गांव तक अब हृदय रोगियों की संख्या में इजाफा तय है, लेकिन जिला अस्पताल में दिल के दर्द पर मरहम का कोई इंतजाम नहीं है। यहां अर्से से हृदय रोग विशेषज्ञ का पद खाली है । कई बार प्रयास के बाद भी हालात जस के तस हैं । ऐसे में इनको इलाज मिलने में परेशानी होगी और कानपुर, आगरा व दिल्ली तक दौड़ लगानी पड़ेगी । वहीं, कई और विभागों में भी चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो पाई है । संयुक्त जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों और कर्मचारियों के 190 पद स्वीकृत है लेकिन तैनाती महज 45 की है । इनमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, वरिष्ठ फिजीशियन, वरिष्ठ सर्जन, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, सर्जन, एनेस्थेटिक, आर्थोंपेडिक सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट समेत अन्य पद हैं । राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement