Nim Hakim arrested for cheating on the name of giving boys medicine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लड़का होने की दवाई देने के नाम पर ठगने वाले नीम हकीम गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मार्च 2017 10:10 PM (IST)
लड़का होने की दवाई देने के नाम पर ठगने वाले नीम हकीम गिरफ्तार
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह गांव कुस्सर में छापामार बेटा होने की शर्तिया दवाई देने के आरोप में आरएमपी डाक्टर बाप-बेटे को रंगे हाथों पकड़ लिया। चिकित्सकों की टीम ने मौके पर इलाज के लिए बेटा होने के लिए महिला को दी जाने वाले इंजेक्शन व गोलियां भी बरामद कर ली। बाद में बाप बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों लोगों के विरूध पीसीपीएनडीटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य विभाग को गांव कुस्सर में बाप बेटे आर एम पी डाक्टरों गांव में वैद्य के नाम से दवाखाना खोल कर शर्तिया लड़का होने की दवाई देने के लिए लोगों को ठगने का धंधा चलाने की शिकायत मिल रही थी। उच्चाधिकारियों इस कार्यवाही के लिए डा. ब्रजेश भुषण, डा. राजेश चौधरी, व डा.हरसिमरत की टीम का गठन किया गया। शिकायत के आधार पर चिकित्सकों की टीम पिछले दो तीन दिनों से इसके पिछे लगी हुई थी। मगर उसे कामयाबी नहीं मिल रही थी। वीरवार शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला व पुरुष को फर्जी ग्राहक बना कर उक्त लोगों के पास भेजा। शर्तिया लड़का होने की दवाई के लिए आरएमपी डाक्टर ने 1500 रूपए में बात तय हुई और उक्त आरएमपी डाक्टर ने महिला को शुक्रवार सुबह जल्द ही गांव कुस्सर उनके दवाखाना में आकर दवाई लेने के लिए बात कही गई। तय होने के बाद समय अनुसार शुक्रवार सुबह ही चिकित्सकों की टीम खारियां के उप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंच गई जहां उक्त वैद्य को रंगें हाथों पकडऩे के लिए टीम द्वारा जाल बिछाया गया। तय समय के अनुसार फर्जी ग्राहकों के साथ गांव कुस्सर में पहुंच गए। आरएमपी द्वारा बनाए गए दवा खाने में पहले फर्जी महिला व पुरुष को दवाई के लिए भेजा गया जहां जाते ही उक्त आरएमपी डाक्टर ने उन्हें पहले इजेंक्षन लगा दिया और बाद में गोली दे दी गई। इशारा मिलने पर चिकित्सकों की टीम ने दोनो आरएमपी डाक्टरों को मौके पर ही पकड़ लिए और लड़का होने के लिए प्रयोग किए जा रहे इंजेक्शन व गोलियां भी बरामद कर ली। इसके अलावा 1500 रूपए की नकद जो चिकित्सकों की टीम ने ग्राहक को दी थी वह बरामद कर लिया और दोनों आरएमपी डाक्टर सुभाष व उसके पुत्र राय साहब ऊर्फ सुरेन्द्र को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों लोगों के विरूध मुकदमा दर्ज कर लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement