सवाई माधोपुर । जिला कलेक्टर केसी वर्मा ने गंगापुर सिटी पंचायत समिति के पीलोदा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र पर गुरूवार को आयोजित रात्रि चैपाल में लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को मौके पर समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि पंचायत को ओडीएफ करवाएं, तो पंचायत में एक करोड का सीसी सडक का कार्य करवाने का वादा किया। चैपाल में पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह, गंगापुर विधायक मानसिंह गुर्जर भी उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर वर्मा ने चैपाल में कहा कि लोगों की समस्याएं जानने का चैपाल एक सशक्त माध्यम है। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को उनके गांव में सुनकर समाधान करवाने के प्रयास किए जाते है। जिससे ग्रामीणों को शहरों एवं अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पडे।
चैपाल कार्यक्रम की शुरूआत में पीलोदा सरपंच सजनबाई ने पंचायत की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। सरपंच ने स्कूल में भजन की कमी, पटवारी, ग्रामसेवक के नहीं आने सहित अन्य समस्याएं बताई। कलेक्टर ने ग्रामसेवक एवं पटवारी को सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को अटल सेवा केन्द्र पर आवश्क रूप से बैठने के लिए पाबंद किया। इसी प्रकार लोगों ने गांव के प्रमुख मार्गों पर कीचड, रास्तों पर अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पैंशन एवं खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं होने, सडकों की जर्जर स्थिति सुधराने, सहित अन्य समस्याएं बताई तथा कलेक्टर ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र सिंह, उपजिला कलेक्टर मुनिदेव , तहसीलदार, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी, जेवीवीएनएल अधीक्षण, सार्वजनिक निर्माण विभाग,अधिषासी अभियंता जल संसाधन सुरेश चंद, कृषि उप निदेषक मोहन लाल भटेश्वर, एडीपीसी रमसा दिनेश चंद गुप्ता सहित चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सैंकडो ग्रामीण उपस्थित थे।