Night Chaupal: Collector Ashish Gupta took feedback of government services-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रात्रि चौपाल : कलेक्टर आशीष गुप्ता ने सरकारी सेवाओं का लिया फीडबैक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 जून 2024 7:56 PM (IST)
रात्रि चौपाल : कलेक्टर आशीष गुप्ता ने सरकारी सेवाओं का लिया फीडबैक
अलवर। जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने गुरूवार को कठूमर उपखंड के ग्राम दारौदा में रात्रि चौपाल में जन संवाद कर आमजन की परियोजनाओं को सुना। इसके उपरांत रात्रि विश्राम गांव में ही किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवेदनाओ का त्वरित निस्तारण करें। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्राम दरौदा, नगला माधोपुर, नगला खूबा, नगला केसरिया, बदनगढ़ी व आस-पास के क्षेत्रा से आए ग्रामीणों से पेयजल, विद्युत, स्वास्थ, आंगनबाडी सेवाओं, कृकृषि, शिक्षा, मनरेगा, रसद व अन्य विभागों की सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की जानकारी देकर बताया कि इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के त्वरित निराकरण करने से है। जिला कलेक्टर के गांव की चौपाल पर आने से ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना था कि वर्षाे बाद क्षेत्र में जिला कलेक्टर खुद ग्रामीणों की समस्या सुनने आए है बल्कि गांव में ही रात्रि विश्राम कर धरातल कि व्यवस्था से रूबरू हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने रात्रि चौपाल फिर शुरु कर अच्छा कदम उठाया है। इससे आमजन की समस्याओं का निराकरण तेजी से होगा। उन्होंने जिला कलेक्टर का उत्साह के साथ स्वागत किया।
ग्रामीणों ने ये रखी प्रमुख मांगेः
ग्रामीणों ने जो मांगें जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं उनमें मुख्य रूप से पेयजल की विद्युत की सुचारु आपूर्ति से संबंधित थी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गौशाला खुलवाने, ग्राम दारौदा से लाटकी तक एक किमी डामर सम्पर्क सड़क बनवाने, ग्राम नंगला केसरिया के ग्रामीणों ने सुख चुके बोरिंग की जगह नया बोरिंग कराने, ग्राम दारौदा व नंगला माधोपुर में खराब आरओ को दुरुस्त कराने व ग्राम दारौदा में आंगनबाड़ी का भवन बनवाने की मांग जिला कलेक्टर के समक्ष रखी।
इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निरकारण हेतु कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी कठूमर सुखराम पिंडेल, पुलिस उपाधिक्षक जोगेंद्र सिंह राजावत, तहसीलदार राजेंद्र कुमार यादव, विकास अधिकारी शशि बाला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement