NGOs also came forward for clean survey on Mayors initiative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महापौर की पहल पर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए स्वयंसेवी संगठन भी आगे आए

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जनवरी 2018 6:41 PM (IST)
महापौर की पहल पर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए स्वयंसेवी संगठन भी आगे आए
जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन ने शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में सभासद भवन में शहर के लगभग 100 स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक की। बैठक में सभी स्वयंसेवी संगठनों ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरुक करने में अपनी सहमति व्यक्त की। सभी स्वयंसेवी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि हम सब जयपुर शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में नंबर 1 लाने के लिए घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक करने के लिए तैयार हैं। बैठक में सभी स्वयंसेवी संगठनों ने स्वच्छता के विषय में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने अपनी योजना बताई कि वे किस तरह से पूरे शहर में लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरुक कर सकते हैं। सभी स्वयंसेवी संगठनों ने अपने वॉलेंटियर्स के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश देने की बात कही। इस दौरान उपायुक्त शिप्रा शर्मा, उपायुक्त शिखरचंद जैन, ओएसडी महापौर जनार्दन शर्मा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement