NGO launches signature campaign for demand of rail in Nuh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नूंह में रेल की मांग को लेकर एनजीओ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

khaskhabar.com: सोमवार, 29 जनवरी 2018 1:53 PM (IST)
नूंह में रेल की मांग को लेकर एनजीओ ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कासिम खान नूंह। आगामी एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले बजट से पहले नूंह मेवात जिले के लोग लामबंद होने लगे हैं। मेवात कारवां एनजीओ ने रविवार को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ हो रही पंचायत के समाप्त होने पर रेल की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। पंचायत में शामिल विधायक,पूर्व विधायकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर हस्ताक्षर कर मुहिम को समर्थन दिया। मेवात कारवां के संयोजक डॉक्टर अशफाक ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से महज 70 किलोमीटर दूर भारतीय रेल अभी तक नहीं पहुंच पाई। तरक्की के लिए रेल बेहद जरुरी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भले ही सूबे की सात रेल परियोजनाओं में गुरुग्राम - नूंह - अलवर रेलमार्ग की फिजिबिलिटी रिपोर्ट का जिक्र किया हो , लेकिन अभी मंजिल दूर है। बजट के दौरान लोगों की वर्षों पुरानी मांग पर अमल हो , इसलिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर भारत सरकार तक संदेश पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement