Newly constructed pond wall collapsed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवनिर्मित तालाब की दिवार ढही

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 5:47 PM (IST)
नवनिर्मित तालाब की दिवार ढही
बाड़मेर। ग्राम पंचायत नेडीनाडी पंचायत समिति धोरीमन्ना के राजस्व गांव गडरा खीचडान में महात्मा गांधी नरेगा के तहत बनी तालाब की दिवार महज दो महीनों में ही गिर गई। जानकारी के मुताबित इस जगह पक्की नाडी का निर्माण 2015-2016 में स्वीकृत करवा कर कार्य पूर्ण किया गया। जिसकी स्वीकृत राशि 30 लाख रूपये थी लेकिन गांववालो का आरोप है कि बहुत कम राशि खर्च करके घटिया निर्माण सामग्री उपयोग लेकर एवं अकुशल कारीगर से कार्य करवाकर पक्की नाडी बनवाई गई। जिसमें जेसीबी से खुदवाई करवाई गई लेकिन ग्रामीणों से 200 रूपये एकत्र करके वसूले गये । इसके बावजूद मात्र 60 दिन में उक्त निर्माण कार्य जमीदोज हो गया ढह गया। अब जगह खण्डर हो गया जो कि आमजन के किसी काम का नहीं है ना तो उसमें मवेशी पानी पी सकते है ।गांववालो के मुताबित सरपंच ने उक्त कार्य में आम जनता के खून पसीने की कमाई और सरकार का पैसा बरबाद कर दिया। शुक्रवार को जिला कलक्टर की आम जनसुनाई के गांव के समस्त मौजिज लोग उपस्थित होकर कलक्टर को इस प्रकरण की भौतिक सत्यापन/अंकेक्षण के सम्बन्ध में जांच करने की मांग की है। इस मामलेे की सुनवाई जिला स्तर पर नहीं होने पर सीएमओ एवं पीएमओ तक बात पहुचाई जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement