New Year -2017: prayers in Schckhand Sri Harmandir Sabih -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नववर्ष-2017 :स्वर्णमंदिर में उमडे श्रद्धालु

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 6:44 PM (IST)
नववर्ष-2017 :स्वर्णमंदिर में उमडे श्रद्धालु
अमृतसर। नववर्ष के स्वागत में पूरी दुनिया में जश्न मनाया गया। हर कोई अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेशन में जुटा रहा। वहीं अमृतसर पहुंचे देश-विदेश के लाखों लोगों ने आस्था के केंद्र सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेक कर अपने नए दिन की शुरुआत की। लोगों ने सच्चखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर पूरे विश्व की शांति के लिए अरदास की। वर्ष 2016 बीत गया और अपने साथ कई खट्टी-मीठी यादें छोड़ गया। पूरी दुनिया ने जश्न मनाते हुए जहां वर्ष 2016 को अलविदा कहा और वर्ष 2017 का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में ठंड की परवाह किए बिना डुबकी लगाई और स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होकर वाहेगुरु से अरदास की कि वर्ष 2017 में कुछ भी बुरा न हो। न आतंकी घटनाएं घटें, न लोग एक-दूसरे के दुश्मन बनें और सभी ओर भाईचारा रहे और लोगों की सांझ बढ़े।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement