Advertisement
नवाब सिंह यादव प्रकरण में नया मोड़, नवाब के भाई नीलू ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

पीड़िता की बुआ नवाब सिंह यादव के साथ सह आरोपी बनाई गई। दूसरी तरफ नीलू के खिलाफ साक्ष्यों से छेड़छाड़, प्रलोभन देकर बयान बदलवाने और सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद से नीलू फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
इस बीच मंगलवार को नीलू ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया। नीलू के वकील राकेश तिवारी का कहना है कि पुलिस ने उसे झूठा फंसाया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से घोषित इनाम की रकम की भी मांग की है।
नीलू के आत्मसमर्पण को कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस की जीत बताई है। उनका कहना है कि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण ही नीलू ने सरेंडर किया है। वह जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाने और आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिये पैरवी बढ़ाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कन्नौज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


