new sgpc president name will be appear from badal letter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बादल के लिफाफे से निकलेगा एसजीपीसी अध्यक्ष का नाम

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:21 PM (IST)
बादल के लिफाफे से निकलेगा एसजीपीसी अध्यक्ष का नाम
नरेंद्र शर्मा अमृतसर। सिख राजनीति का धुरा(केंद्र ) मानी जाने वाली और सिखों की मिनी संसद के नाम से प्रसिद्ध शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार अकाली नेताओं में दौड़-धूप तेज हो गई है। वैसे तो कमेटी अध्यक्ष के पद की दौड़ में कई नेताओं के नाम उछाले जा रहें हैं परन्तु जिन नेताओं की संभावनाएं अधिक लग रही हैं उनमें पूर्व प्रधान प्रोफेसर किरपाल सिंह बडूंगर, पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां और पूर्व कमेटी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर का नाम प्रमुख तौर पर लिया जा रहा है। इनमें से कमेटी अध्यक्ष वही बनेगा जिसका नाम बदल साहब द्वारा भेजे गए लिफाफे से निकलेगा। शिरोमणि कमेटी सिखों की सर्वोपरि धार्मिक संस्था है। सिख राजनीति इसके इर्द-गिर्द ही घूमती है। जिस अकाली गुट का इस पर कब्ज़ा होता है उसी गुट का सिख राजनीति में भी बोलबाला रहता है। शिरोमणि कमेटी के सदस्यों की कुल संख्या 190 है। इनमें से 170 चुनाव के माध्यम से चुनकर आते हैं जबकि 15 सदस्यों को नामजद किया जाता है। कमेटी सदस्यों का चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल के बाद होता है। पांचो तख्तों के जत्थेदार भी शिरोमणि कमेटी के सदस्य होते हैं! परन्तु उन्हें मत का अधिकार नहीं होता है। इसलिए कमेटी पदाधिकारियों के चुनाव में केवल 185 सदस्य ही अपने मत का प्रयोग करते हैं। पिछले दस वर्षों से अवतार सिंह मक्कड़ शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हैं। पहले पांच वर्षों तक उन्होंने किसी कमेटी मैम्बर का काम नहीं किया और बाद के पांच वर्षों के दौरान न्यायलय ने उनके हाथ बांध कर रखे। जिसके कारण कमेटी के अधिकांश सदस्य उनके विरोध में है। यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement