khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 10:21 AM (IST)
जयपुर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त भर्ती 2013 का अंतिम परिणाम सात दिसम्बर तक आने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष के बाद अभ्यर्थियों को आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं में चयन का मौका मिलेगा। कोर्ट के आदेश से आयोग ने 350 से 381 प्राप्तांक वाले ओबीसी के अभ्यर्थियों और 350 से 364 प्राप्तांक वाले एसबीसी के कुल 506 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित किया है। आयोग प्रशासन सात दिसम्बर तक साक्षात्कार के परिणाम जारी करेगा। उल्लेखनीय है कि आरएएस प्री 2013 का आयोजन 31 अक्टूबर को किया गया था।
यह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्रीयह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच