New illegal colony demolished, encroachment removed from road boundary-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवीन अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण

khaskhabar.com: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 9:47 PM (IST)
नवीन अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त, सड़क सीमा से हटाए अतिक्रमण
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-09 में गैरअनुमोदित आवासीय योजना ओम शिव रेजीडेन्सी कॉलोनी में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ निर्माणाधीन अवैध दुकान को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त एवं निजी खातेदारी करीब 1.5 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गैरअनुमोदित आवासीय योजना ओम शिव रेजीडेन्सी कॉलोनी में भूखण्ड संख्या-02 के सामने करीब 10ग15 फीट में व्यावसायिक प्रयोजनार्थ सड़क सीमा में दुकान का अवैध निर्माण करने हेतु शटरिंग कर छत डालने का प्रयास किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। जेडीए द्वारा जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा रामनगरियां जिला जयपुर में करीब 1.5 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘शंकर विहार’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रैवल-मिट्टी की सड़कंे, बाउन्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-04, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित टोंक रोड़ लक्ष्मी नगर कॉलोनी में रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 02 फीट ऊँचा व 40 फीट लम्बा लॉन हेतु बनाये गये एनक्लोज़र इत्यादि अवैध निर्माण-अतिक्रमण करने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-04, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement