HC में होगी व्यवस्था, मुकदमा पेश करने को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 08:18 AM (IST)
जयपुर। हाईकोर्ट में जल्द ही याचिका-फौजदारी-दीवानी तीनों तरह के प्रकरणों की फाइल जमा कराने के लिए अलग- अलग जगह भटकने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के लिए केन्द्रीयकृत फाइलिंग व्यवस्था लागू की जाएगी, जिस पर छह करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने 28 लाख 77 हजार रुपए मंजूर कर दिए हैं। इसे ई-फाइलिंग की तैयारी का हिस्सा बताया जा रहा है। हाल ही इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी के तहत हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में आने वाले प्रकरणों की फाइलों को तीन रंगों में बांटा गया है। इसके तहत याचिकाओं के लिए फाइल कवर हरे रंग का है, जबकि सिविल मामलों की फाइल के लिए पीला और आपराधिक मामलों की फाइल के लिए लाल रंग का कवर है। अब तक दस्तावेज फाइल कवर के साथ वकीलों को ही पेश करने होते थे। हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार केन्द्रीय व्यवस्था लागू होने पर सभी तरह के वाद की फाइल एक ही जगह जमा हो जाएंगी, अब तक तीनों तरह की फाइल अलग-अलग जगह जमा होती हैं। नई व्यवस्था के लिए हाईकोर्ट भवन के भूतल में एक हॉल तैयार किया जा रहा है, जिसमें सभी तरह के वाद एक ही जगह स्वीकार करने की व्यवस्था होगी।
शुरु में ही तैयार होगी फाइल की जन्मपत्री राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर