khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 08:33 AM (IST)
काठमांडू। नेपाल की संसद में सबसे बडी पार्टी नेपाली कांग्रेस (एनसी) देश
को वर्तमान राजनीतिक गतिरोध से बाहर निकालने के लिए चार सूत्री प्रस्ताव
लेकर आई है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोटों से मिली।
नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने एनसी संसदीय दल के
पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों के साथ एक बैठक की और इस
प्रस्ताव पर सहमति बनाने के लिए सत्ताधारी घटक दलों के साथ-साथ विपक्ष के
साथ आगे वार्ता तेज करने का निर्णय लिया। पार्टी के प्रस्ताव में स्थानीय
निकायों के चुनाव की तिथि तुरंत तय करना, चुनाव संबंधी विधेयकों का समर्थन
करना, सदन की कार्यवाही बहाल करना और चुनाव आयोग को पूरा आकार देना शामिल
हैं।