nepali congress offers 4 point proposal to break logjam Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल:गतिरोध तोडने को 4 सूत्री प्रस्ताव

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 8:07 PM (IST)
नेपाल:गतिरोध तोडने को 4 सूत्री प्रस्ताव
समाचार पत्र काठमांडू पोस्ट के अनुसार पार्टी को उम्मीद है कि इस रोड मैप से पार्टियों को वर्तमान राजनीतिक गतिरोध दूर करने के लिए एक आधार तलाशने में मदद मिलेगी। गत 29 नवम्बर को संविधान संशोधन प्रस्ताव के पंजीकरण के बाद से नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी-एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी (सीपीआई -यूएमएल) ने सदन की कार्यवाही बाधित कर रखी है। पार्टी ने कहा है कि वह संसदीय कार्यवाही की बहाली के लिए तैयार है, बशर्ते राजनीतिक पार्टियां स्थानीय निकाय चुनाव से संबंधित विधेयक का समर्थन करने का वादा करें। चुनाव से संबंधित तीन विधेयक संसद में लंबित हैं, जबकि चुनाव आयोग में तीन चुनाव आयुक्तों के पद रिक्त पडे हैं। बैठक के बाद नेपाली कांग्रेस के महासचिव शशांक कोइराला ने कहा,सदन की कार्यवाही शुरू होने में देरी होने से बदलाव में देरी होगी। (आईएएनएस)

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement