Advertisement
पालनहार योजना को लागू करने में लापरवाही, 20 सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश

शासन सचिव ने अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए गए हिस्से राशि का पूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए ताकि केंद्र सरकार से और हिस्सा राशि की मांग की जा सके।
डॉ शर्मा ने विभागीय आवासीय विद्यालय में स्कूल ड्रेस की डीबीटी से शेष रहे 10,059 प्रकरणों में इसी महीने डीबीटी कराने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से की जा रही कार्मिकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग करते हुए नियमित रूप से उपस्थिति नहीं भेजने, कार्यालय में देरी से आने व जल्दी जाने वाले कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। कार्यालय में आदतन विलंब से आने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पोस्ट ऑडिट की समीक्षा करते हुए कहा कि गलत तरीके से या अपात्र व्यक्तियों द्वारा यदि पेंशन स्वीकृत करा ली गई हो तो उनसे वसूली करते हुए संबंधित तथा ऐसे प्रकरणों में लिप्त ईमित्र संचालकों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शासन सचिव द्वारा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की रैकिंग व ग्रेडिंग की चर्चा करते विभागीय योजनाओं की क्रियान्विति में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों की सराहना की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


