Neemrana. Holi Milan Samaroh was full of gaiety-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होली मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास : खोहर धाम आश्रम के महंत का सम्मान

khaskhabar.com: बुधवार, 12 मार्च 2025 4:12 PM (IST)
होली मिलन समारोह में उमड़ा उल्लास : खोहर धाम आश्रम के महंत का सम्मान
नीमराना। तहसील परिसर नीमराना में मेघवाल विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पनवाल एडवोकेट के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर खोहर धाम आश्रम के महंत संजू नाथ जी महाराज का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षाविद नोतराम गुरुजी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रुपसिंह, एडवोकेट देवानंद मोरोडिया, अशोक कुमार निमोरिया, रामनिवास सामरिया, विजय चौहान, अशोक आर्य, अशोक ढिंढोरिया, सुरेश कुमार जलालपुरिया, मुकेश कुमार निर्मल, जयकिशन, पवन कुमार यादव और मगनसिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह में आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देते हुए अधिवक्ताओं ने रंगों के पर्व होली को उल्लासपूर्वक मनाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement