NCC girl students gave presentation on Rajasthani, Punjabi, Desh Bhakti songs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एनसीसी छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति गानों पर दी प्रस्तुतियाॅ

khaskhabar.com: सोमवार, 31 जुलाई 2023 1:29 PM (IST)
एनसीसी छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति गानों पर दी प्रस्तुतियाॅ
उदयपुर। 2 राजआरएण्डवी रेजिमेंट एनसीसी नवानिया की ओर से आयोजित दस दिवसीय आवासीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केडेट्स द्वारा राजस्थानी, पंजाबी, देश भक्ति एवं रिमिक्स गानों पर दी गई जमकर प्रस्तुतियों दी। समारोह का शुभारंभ कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, केम्प कमाण्डेंट कर्नल ई.एऩ. मनोज ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में योग, फायरिंग, मेप रिडिंग, फिल्ड क्राफ्ट एवं बेटल क्राफ्ट, टेंट पिचिंग, हार्डफुल नेस ध्यान कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, क्वीज, हेडकाॅलर, पशु प्रबंधन, वेपन टेªनिंग, प्रश्नोत्तरी, ड्रील, हेल्थ एण्ड हाईजिन, फायर सेफ्टी, रोड सेफ्टी, पर्यावरण की जानकारी के साथ ही ब्लड डोनेशन भी केडेट्स द्वारा किया गया। प्रो. सारंगदेवोत ने दस दिवसीय शिविर के दौरान आयोजि विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा, जीवन में हमेशा आगे बढ़ने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसी दिशा में आगे बढेगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement