उसके बाद प्रबंधक द्वारा लिखित तहरीर पुलिस को दी गई कि उनके बैंक में 05 विभिन्न खाते, जो क्रमशः 1. अमन कुमार 2. मोहित कुमार, 3. सुजीत कुमार, 4. अरविन्द व 5. मुकेश के नाम से खोले गये हैं। उक्त खाते विगत 03-04 माह पूर्व खोले गये हैं तथा इन खातों के माध्यम से भारी मात्रा में लेने देन हुआ है तथा खाते प्रथम दृष्टया फर्जी पाये जा रहे हैं। पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी एक से बढ़कर एक खुलासे होने लगे।