National Voters Day will be celebrated on January 25-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 7:53 PM (IST)
25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
धर्मशाला। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बलवीर ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को धर्मंशाला के जिला परिषद हॉल में आयोजित किया जायेगा। इस बार मतदाता दिवस का विषय युवा और भावी मतदाताओं का सशक्तिकरण रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को वोट के अधिकारों तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण करवाने बारे जागरूक करना है। ठाकुर ने बताया कि बच्चों को अपने वोट के अधिकार को लेकर शिक्षित करने के लिए 3 जनवरी को हर वोट मायने रखता है थीम पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (कन्या) पाठशाला धर्मंशाला में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय रहे विजेता प्रतिभागियों का नाम राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता हेतु भेजा जाएगा तथा शेष विजेताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शिमला में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार पीसी ठाकुर, नायब तहसीलदार संजय कौल, दीपक महाजन, डा. संदीप अवस्थी, राजीव सेठी, सुनील कुमार पटियाल, संजय कुमार, राजेश शर्मां, विजेन्द्र चन्द, नीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[@ ले मे तेरे वास्ते सब छोड़ कर आ गई...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement