Advertisement
संसद भ्रमण के साथ राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन संपन्न, मेजबान हरियाणा की तारीफ

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओेम बिरला ने उक्त प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे यहां से अपने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद करने और उनकी अपेक्षाओें और आकांक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लेकर जाएं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी प्रतिनिधियों का ऐतिहासिक संविधान सदन में पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा कि स्वतन्त्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान की बदौलत ही इस सदन का हस्तांतरण भारत की जनता को हुआ है। इसके बाद संविधान बनाने की प्रक्रिया का भी यह सदन साक्षी रहा है।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश भर के शहरी स्थानीय निकायों का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन स्थानीय शासन को और अधिक बल देगा। लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी शहरी निकाय के प्रहरी होते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे इस सम्मेलन से नई प्रेरणा और ऊर्जा लेकर जाएंगे। इसके साथ ही सम्मेलन से प्राप्त अनुभव का लाभ अपने क्षेत्र की जनता को देंगे। सभी प्रतिनिधियों ने दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर हरियाणा सरकार की मेजबानी की जमकर प्रशंसा भी की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गुरूग्राम
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


