national law university in jodhpur to prevent cut-copy-paste Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब नकल से नहीं, अक्ल के मिलेंगे नंबर

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 1:54 PM (IST)
अब नकल से नहीं, अक्ल के मिलेंगे नंबर
लॉ यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर पूनम सक्सेना ने बताया कि आज के विधि छात्रों के लिए लॉ डिग्री की पढ़ाई किसी परम्परागत क्लास रूम की पढ़ाई से बिल्कुल अलग हो गई है। विद्यार्थियों को अपनी तैयारी के दौरान न केवल भारत के अपितु विश्व भर के विभिन्न देशों में न्यायिक क्षेत्र में हो रहे शोध, कानूनों एवं एकेडेमिक फोरम्स पर हो रही बौद्धिक चर्चाओं से भी अवगत रहना होता है। इसके लिए एनएलयू जोधपुर ने अपने छात्रों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी उपलब्ध करवाई है। भारत के बहुत कम विश्वविद्यालयों में इतनी उच्च स्तरीय लाइब्रेरी उपलब्ध हैं। छात्र अपने शोध के लिए इनसे मदद अवश्य ले सकते हैं, लेकिन अब वे कट-कॉपी-पेस्ट नहीं कर सकेंगे। सक्सेना ने बताया कि लाइब्रेरी ने इलेक्ट्रॉनिक सॉफ्टवेयर स्थापित किया है। यदि कोई छात्र ऐसा करता है तो यह सॉफ्टवेयर कट-कॉपी-पेस्ट को तुरंत पकड़ लेता है। उन्होंने बताया कि छात्रों की मौलिकता को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया गया है। बेहद सुसज्जित है लाइब्रेरी

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement