National Cyber ​​Security Awareness Program Held in Kotputli-Behror-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटपूतली-बहरोड़ में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अक्टूबर 2025 6:10 PM (IST)
कोटपूतली-बहरोड़ में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोटपूतली-बहरोड़। अक्टूबर 2025 के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत विराटनगर थाना क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विराटनगर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राजस्थान साइबर क्राइम, जयपुर के आदेशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक, कोटपूतली-बहरोड़ देवेन्द्र कुमार विश्नोई के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, विराटनगर वृताधिकारी शिप्रा राजावत और थानाधिकारी सोहन लाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विराटनगर शाखा के बैंक प्रबंधकों ने छात्र-छात्राओं को बैंक खातों संबंधी साइबर फ्रॉड और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।
वृताधिकारी शिप्रा राजावत और थानाधिकारी सोहन लाल ने करीब 500 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से सुरक्षा, सावधानियां और उचित व्यवहार के बारे में जागरूक किया। साथ ही कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन, बाल आश्रम विराटनगर के निदेशक आदेश कुमार और बच्चों की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराध, यातायात नियम और बाल विवाह के प्रति छात्रों को संवेदनशील और जागरूक बनाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement