बठिंडा। मालवा शारीरिक शिक्षा कालेज बठिंडा की बीपीएड भाग-एक की छात्रा व हाकी खिलाड़ी नरिन्द्र कौर सिंगापुर में 29 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली चौथी महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी। यह जानकारी कॉलेज के खेलों के प्रभारी प्रो. अजीतपाल सिंह ने दी। कालेज के निदेशक प्रो. दर्शन सिंह व डीन प्रो. रघबीर चंद शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, तथा मलेशिया की टीमें शामिल होंगी। कालेज प्रबंधक कमेटी की ओर से इस खिलाड़ी को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive:तमाम कोशिशों के बावजूद क्यों नहीं हो पा रहा रक्षा क्षेत्र में निवेशयह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...