Advertisement
नमो भारत को यात्री सेवाओं और संतुष्टि के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, एनसीआरटीसी ने लगातार दूसरे साल जीता बेस्ट एग्जिबिटर अवॉर्ड

उन्होंने परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन और 160 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन गति की सराहना की थी। इसके अलावा, उन्होंने ट्रेन की 99.9 प्रतिशत समयबद्धता को भी उल्लेखनीय बताया था। नमो भारत ट्रेन में वातानुकूलित कोच, आधुनिक स्टेशन, समयबद्ध संचालन और सुविधाजनक इंटरचेंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनसे यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुगम हुआ है। सड़क मार्ग पर लगने वाले जाम और खराब मौसम के कारण होने वाली देरी के मुकाबले यह सेवा लोगों को एक बेहतर परिवहन विकल्प उपलब्ध करा रही है। कॉरिडोर को मेट्रो, भारतीय रेलवे, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और सिटी बस सेवाओं जैसे सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।
इससे यात्रियों को एक परिवहन माध्यम से दूसरे माध्यम में जाने में सुविधा मिलती है और उनकी पूरी यात्रा अधिक व्यवस्थित बनती है। इस परियोजना की एक खास विशेषता यह भी है कि नमो भारत के बुनियादी ढांचे पर स्थानीय मेरठ मेट्रो सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं। इससे क्षेत्रीय और स्थानीय परिवहन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो रहा है तथा मेरठ और आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। यूएमआई 2026 में एनसीआरटीसी की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार मिला। प्रदर्शनी में दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के निर्माण, विकास और परिचालन की यात्रा को प्रस्तुत किया गया।
इसमें आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीकों, मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन और ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट से जुड़ी पहलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। लगातार दूसरे वर्ष बेस्ट एग्जिबिटर का पुरस्कार मिलना इस बात का संकेत है कि एनसीआरटीसी क्षेत्रीय परिवहन से जुड़ी अपनी परियोजनाओं और तकनीकी नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहा है। नमो भारत कॉरिडोर का प्रभाव केवल यात्रा के समय में कमी तक सीमित नहीं है। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के बीच आर्थिक एवं सामाजिक संपर्क भी मजबूत हो रहा है। इसके चलते रोजगार और शिक्षा के प्रमुख केंद्रों तक पहुंच आसान हो रही है।
एनसीआरटीसी के अनुसार, क्षेत्र में आवासीय, व्यावसायिक और सेवा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है। दिल्ली में काम करने वाले कुछ पेशेवर बेहतर परिवहन सुविधा के चलते एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में रहने के विकल्प तलाश रहे हैं। इससे स्टेशनों के आसपास सुनियोजित शहरी विकास की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


