Nalca Bypass Rejuvenation and Construction of Construction, costing Rs 2.74 Crore-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नल्का बाईपास कायाकल्प व नवनिर्माण का शिलान्यास, 2.74 करोड़ की लागत आएगी

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 10:30 PM (IST)
नल्का बाईपास कायाकल्प व नवनिर्माण का शिलान्यास, 2.74 करोड़ की लागत आएगी
बारां। शहर के नल्का बाईपास कायाकल्प व नवनिर्माण लागत 2. 74 करोड़ का शिलान्यास व भूमि पूजन आज 16 अक्टूबर सोमवार को प्रात 12बजे मुख्य आतिथ्य विधायक रामपाल मेघवाल के करकमलो से हुआ।भाजपा शहर प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह रहलाई ने बताया कार्यक्रम मे भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश जैन पूर्व नगर पालिका चैयरमेन रामस्वरूप यादव, पुलिस कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद जैन,नगर महामंत्री गोविन्द सिंह चौहान, पुनित माहैश्वरी विशिष्ट अतिथि रहै।भाजपा शहर प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह रहलाई ने बताया सांसद दुष्यंत सिंह व विधायक रामपाल मेघवाल के प्रयासों से बारां शहर के यातायात के दबाव को कम करने के लिए कोटा रोड़ होन्डा शोरूम के सामने से नल्का ग्राम होते हुये मेलखेडी़ बाईपास का निर्माण होगा जिससे नल्का व मेलखेडी़ ग्रामवासियों को भी आवागमन की सुविधा होगी।विधायक रामपाल मेघवाल ने इस अवसर पर कहा आने वाले दिनो मे बारां जिला विकास की नई उंचाईयो को छुएगा।शिलान्यास कार्यक्रम मे नगर उपाध्यक्ष ओपी पारेता,पार्षद रवि वैष्णव,प्रवीण सुमन, हेमराज सुमन, नरेन्द्र बैरवा नगर मंत्री नरेन्द्र नागर नल्का,हरिराज गुर्जर,महेन्द्र बाठला, दिनेश राठौर सहित सैकडो़ शहरवासी मौजूद रहै।शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की 5. 50 मीटर चौड़ाई मे इस सड़क का डामरीकरण किया जायेगा तथा साईडो़ मे डब्ल्यूबीम ग्रेवल का निर्माण किया जायेगा।शहर महामंत्री गोविन्द सिंह चौहान ने बताया इस अवसर पर विधायक रामपाल मेघवाल ने नल्का ग्रामवासियों की मांग पर नल्का ग्राम मे नाली निर्माण करने हेतु सहायक अभियंता को निर्देश दिए इसी प्रकार मेलखेडी़ ग्रामवासियों की मांग पर मेलखेडी़ रोड़ पर पेच रिपेयरिंग के निर्देश भी दिए।शहर महामंत्री पुनित माहैश्वरी ने बताया इस सड़क के बनने के बाद मांगरोल रोड़ से आने वाले वाहनों को सीधा कोटा रोड़ पर निकाला जा सकेगा जिससे नीश्चित रूप से शहर की जनता को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement