Nadda filed nomination for Rajya Sabha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा के लिए नड्डा ने दाखिल किया नामांकन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 मार्च 2018 09:41 AM (IST)
राज्यसभा के लिए नड्डा ने दाखिल किया नामांकन
शिमला| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को राज्यसभा में फिर से नामांकित होने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। उनका वर्तमान कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने यहां संवाददाता को बताया, "नड्डा पार्टी के अकेले उम्मीदवार हैं।" चुनाव कार्यक्रम के तहत, अगर मुख्य विपक्ष कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती है तो मतदान 23 मार्च को किया जाएगा।
68 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास 43 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत है। सरकार को दो निर्दलीयों का भी समर्थन प्राप्त है।
विपक्षी कांग्रेस के पास 21 सीटें हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement