परिवार दिनभर अपने स्तर से उनकी
लोकेशन लेने की कोशिश करता रहा। शाम को इसकी जानकारी तहसीलदार तथा एसडीएम एत्मादपुर
सुनील वर्मा को दी। परिजनों के अनहोनी की आशंका जताने पर अधिकारियों में हड़कंप मच
गया। अधिकारियों ने लखनऊ में संबंधित कार्यालय में संपर्क किया तो एक बाबू ने उनके
वहां पहुंचने की पुष्टि की। उनको रात आठ बजे तक इटावा पहुंचना था लेकिन नहीं आए।
परिजन रात 12 बजे तक रेलवे स्टेशन पर इंतजार करके लौट गए। पुत्र प्रवीन ने बताया
पिता का फोन यदि खो गया होता तो वह किसी दूसरे के फोन से संपर्क करके कुशलता की
जानकारी दे सकते थे।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार