mysterious disappearance of district collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नायब तहसीलदार रहस्यमय ढंग से लापता,शहर में मचा हड़कंप

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 11:22 AM (IST)
नायब तहसीलदार रहस्यमय ढंग से लापता,शहर में मचा हड़कंप
आगरा। एत्मादपुर के नायब तहसीलदार रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। इससे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। आगरा से लेकर इटावा तक की पुलिस उनकी तलाश कर रही है। देर रात तक पुलिस उनकी टावर लोकेशन पता करने की कोशिश कर रही थी। एत्मादपुर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार सोबरन सिंह मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वह सोमवार की शाम लखनऊ को रवाना हुए थे। वहां राज्य सूचना आयोग में उनकी किसी मामले में जवाब दाखिल करना था। उनका चालक टूंडला रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आया। सोबरन सिंह रात में इटावा उतरने के बाद मंगलवार सुबह लखनऊ को रवाना हुए। उनके पुत्र प्रवीन ने बताया पिता इटावा नहीं उतरे तो उनसे फोन पर संपर्क किया तो पता चला कि वह सीधे लखनऊ जा रहे हैं। सोमवार की रात 11.30 बजे उनसे अंतिम बार बात हुई। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। सुबह करीब छह बजे उनके दोनों फोन नंबर बंद हो गए। यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement