Mustghis arrest in embezzlement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुस्तगिस ही निकला गबन का आरोपी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 11:06 PM (IST)
मुस्तगिस ही निकला गबन का आरोपी
सवाई माधोपुर। थाना मानटाउन में 4 जनवरी को विद्युत निगम के सहायक अभियंता विष्णुदत्त गोयल ने मानटाउन थाने में अपने कैशियर चेतराम मीणा निवासी सूरवाल के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें सहायक अभियंता गोयल ने चेतराम द्वारा सरकारी राशि में से आधी राशि लगभग 16 लाख रुपए का गबन करने का आरोप लगाया था। मानटाउन थाना पुलिस ने चेतराम मीणा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उससे कुछ राशि बरामद हुई और बाद में उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। बाद में जांच में चेतराम मीणा के अकाउंट से सहायक अभियंता विष्णु दत्त गोयल के अकाउंट में 50000 का चेक लगना पाया गया। जांच में सामने आया कि कैशियर द्वारा किए गबन में सहायक अभियंता खुद भी लिप्त है और मनगढ़ंत कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने के लिए कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को सहायक अभियंता को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 22 जून तक न्यायिक अभिरक्षा भेजने के आदेश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement