murder of Mother and son with brick in amethi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मां-बेटे की ईंट से कूचलकर हत्या, लूट की वारदात को दिया अंजाम, एसओ हुए लाइन हाजिर

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 2:21 PM (IST)
मां-बेटे की ईंट से कूचलकर हत्या, लूट की वारदात को दिया अंजाम, एसओ हुए लाइन हाजिर
अमेठी। यूपी के अमेठी में बुलंद हौसला बदमाशों ने योगी सरकार की पुलिसिंग को खुलेआम चुनौती देते हुए देर रात बेरहमी के साथ मां-बेटे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बदमाशों ने हत्या के बाद लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। उधर बड़ी वारदात के अंजाम पाने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले में एसपी ने एसओ प्रेमपाल को लाइन हाजिर कर दिया है। मां-बेटे की हत्या के बाद गांव में मचा कोहराम सरकार ने ज़िले में पुलिस अधिकारी का चेहरा भले बदला हो लेकिन क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा। अमेठी के मोहनगंज थाना अंतर्गत जामोदीप गांव में बीती रात बड़ी वारदात ने यही साबित किया है।
जानकारी के मुताबिक़ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे मां-बेटे की बड़ी बेरहमी से ईंट से कूच कर हत्या कर दी, जिससे गांव में कोहराम मच गया है।

वहीं बड़ी वारदात की खबर सुनकर घटनास्थल पर जहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।जबकि लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज साक्ष्य जुटाना शुरु कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement