Murder man gulfaam uttar tota arrest in greater Noida -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दरोगा का हत्यारा ‘तोता’ बुलंदशहर में पकडा गया

khaskhabar.com:
दरोगा का हत्यारा ‘तोता’ बुलंदशहर में पकडा गया
बुलंदशहर। कुछ दिनों ग्रेटर नोएडा में दरोगा अख्तर खान की हत्या का आरोपी गुलफाम उफऱ् तोता को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी राममोहन सिंह के निर्देशन में सिकंदराबाद पुलिस कई दिनों से तोता की तलाश में थी। तोता पर 15 हज़ार रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि सिकंदराबाद पुलिस की टीम को तोता के बारे में लगातार सूचनाये मिल रही थी। बताया गया था कि तोता सिकंदराबाद में फरारी काट रहा है। तोता ने 2 हफ्ते पहले दादरी के नया गांव में दबिश देने गए दरोगा अख्तर खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिकंदराबाद पुलिस ने बुधवार को सिटी के एक मोहल्ले में मुखविर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस की आमद की सूचना के बाद तोता भागने लगा। करीब 10 मिनट की भागम भाग के बाद पुलिस ने तोता को धर दबोचा। तोता के ऊपर 15 हज़ार रूपये का इनाम था। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तोता के इनाम को 50 हज़ार किये जाने की सिफारिश की थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement