Murder after the assassination killing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशा छुड़वाने के बहाने मारपीट के बाद की हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 8:35 PM (IST)
नशा छुड़वाने के बहाने मारपीट के बाद की हत्या
श्रीगंगानगर। हिंदुमलकोट रोड पर चल रहे गुरु कृपा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती पंजाब के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजनों ने केंद्र संचालकों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पंजाब निवासी सुखदेव सिंह को नशा छुड़वाने के लिए गुरुकृपा नशा मुक्ति केंद्र में दो मई को भर्ती कराया गया था। जिसके बाद मृतक सुखदेव सिंह के परिजनों को सुचना दी कि उसकी तबियत बिगड़ गई है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि सुखदेव सिंह की मौत नशा मुक्ति केंद्र में ही हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है। वहीं मामले में पुलिस ने नशामुक्ति संचालकों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि केंद्र संचालकों पर पहले भी अमानवीय अत्याचार करने के आरोप लगते रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement