नगर निगम का शौचालय या लोक निर्माण विभाग का नेशनल हाईवे
khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:27 PM (IST)
कानपुर में इन दिनों चकेरी थाना के बगल में शौचालय बनाने को लेकर दो विभाग आमने सामने आ गए हैं। ज़िले में जहां एक ओर नगर निगम इसे अपनी ज़मीन बता रहा है वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग इसे नेशनल हाइवे की ज़मीन बता रहा है।चकेरी थाना के SO किशोर कुमार सिंह का इस मामले में कहना है की उन्हें लोक निर्माण की तरफ़ से 30 जुलाई को शौचालय की आड़ में अतिक्रमण न होने देने का पत्र मिला था । जिसका पालन करते हुए निर्माण कार्य को रोका गया । कुछ लोग अवैध निर्माण रोके जाने पर मेरा ट्रांसफ़र कराने की बात कह रहे हैं । नगर निगम कुछ दबंग और सक्षम लोगों के साथ मिली भगत करके इस ज़मीन को शौचालय की आड़ में हड़पना चाहता है।