MP Nihalchand visited the tour, expressed displeasure at the slow pace of work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद निहालचंद ने किया दौरा, कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 3:06 PM (IST)
सांसद निहालचंद ने किया दौरा, कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी
श्रीगंगानगर। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने पंजाब क्षेत्र के दौरे के दौरान बल्लेवाला हैड,मल्लेवाला हैड तथा हरिके बैराज हैड पर चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।निहालचंद ने बीकानेर नहर के 86 आरडी से खखा हैड तक कार्यो को देखा। वहां पर कार्य की प्रगति न के बराबर थी। उन्होंने राजस्थान के जलसंसाधन अभियंताओं को निरन्तर निरीक्षण करने को कहा। इसी प्रकार हरिके बैराज पर राजस्थान फीडर तथा फिरोजपुर फीडर पर फीट का कार्य शुरू नही हुआ, जिस पर कार्य तुरन्त प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आरडी 55 से टेल तक लाइनिंग का कार्य भी प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। राजस्थान फीडर व फिरोजपुर फीडर के कॉमन बैंक की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्थान सरकार की ओर से राशि उपलब्ध करवा दी गई है तथा अधिकारी कार्यों में तेजी लाए, जिससे राजस्थान को अपने हिस्से का पूरा पानी मिल सकें। राजस्थान सरकार ने हरिके बैराज के लिए 39.84 करोड़, बीकानेर कैनाल के लिए 7.61 करोड़, फिरोजपुर फीडर के लिए 2.18 करोड़ तथा आईजीएनपी के लिए 8.65 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई है। इसी प्रकार मधोपुर लिंक के लिए भी 14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने बजट में प्रावधान किया है कि नहरों के डिसिल्टिंग व छोटे-मोटे कार्यों व मरम्मत के लिए हर साल ढाई करोड़ रुपए की राशि देने का प्रावधान किया गया है। निहालचंद ने बताया कि पंजाब क्षेत्र से राजस्थान को मिलने वाले पानी की पूरी मात्रा हमारे खेतों तक पंहुचे, इसके लिये खखा हैड, मल्लेवाला तथा बल्लेवाला हैड पर गेज सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे प्राप्त होने वाले पानी की मात्रा की सही जानकारी मिल सकेगी। इस अवसर पर पंजाब सरकार के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, राजस्थान सरकार के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता के अलावा सुशील श्योराण, मांगीलाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement