कोटा। बूंदी के टेल क्षेत्र के गांवो में खेती के नहर के पानी को जल्द देने को देने लेकर सांसद ओम बिरला ने रविवार को सीएडी के अधिकरियों की बैठक ली। इस बैठक में सांगोद विधायक हीरा लाल नागर, संभागीय आयुक्त रधुवीर मीणा सहित सीएडी के सभी अधिकारी मौजुद थे। बैठक में सभी ने गांवो में खेती करने के लिए नहर के पानी को छोडने के लिए अलग अलग सुझाव दिए। इस दौरान सांसद ओम बिरला ने टेल क्षेत्र के गांवो में जितनी जल्दी पानी पहुंच सके इसके लिए अधिकारियों से राय ली गई। सांसद का कहना है की दौरे के दौरान कई गांव ऐसे है जिनके खेतों में पानी अभी तक नहीं पहुंच सका। वहीं सांसद ने नहरी पानी छोडने को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने भी बात कही।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयारयह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं
ग़म... पढ़े पूरा मामला