सांसद कंगना रनौत और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने ग्रामीणों को 'विकसित भारत-जी राम जी योजना' से कराया अवगत

उन्होंने आगे कहा कि यूपीए सरकार में 50 फीसदी की ही गारंटी दी जाती थी, लेकिन एनडीए सरकार ने बदलाव के साथ 100 फीसदी रोजगार देने का फैसला किया है। अगर कुछ लोग रह भी जाते हैं तो उन्हें रोजगार भत्ता मिलेगा। हमारी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। योजना के बजट को लेकर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में योजना का बजट 2 लाख 13 हजार 220 करोड़ रुपए था, लेकिन एनडीए सरकार ने बजट को बढ़ाते हुए चार गुना कर दिया है।
इस सभा में कंगना ने वर्चुअल माध्यम से लोगों से बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के अहम कदमों के बारे में बताया। बता दें कि 'जी राम जी योजना' पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा विकसित की गई एक नई योजना है, जिसका पूरा नाम है 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन।'
यह योजना पहले मनरेगा के नाम से जानी जाती थी, लेकिन योजना में बड़े बदलाव के साथ इसे नए नाम के साथ लोगों के बीच लाया गया है। योजना का उद्देश्य रोजगार की गारंटी, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का विकास, ग्राम पंचायतों का विकास, आय सुरक्षा बढ़ाना और ग्रामीण लोगों को सशक्त करना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



