mp inaugrate 90 lakh project in ganaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद ने किया 90 लाख की परियोजना का शिलान्यास

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 3:36 PM (IST)
सांसद ने किया 90 लाख की परियोजना का शिलान्यास
सोनीपत। सांसद आदर्श ग्राम दातौली में 90 लाख की लागत की ठोस व तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास करते हुए सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि इस गांव को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलायेंगे। मंगलवार को हुए शिलान्यास समारोह में इसांसद ने कहा कि दातौली उनका अपना गांव है, जिसके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए उन्होंने इसे गोद लिया है। दातौली को आदर्श गांव बनाने के लिए यहां 60 बड़े विकास कार्यों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 22 कार्य पूरे किये जा चुके हैं। आगामी 8 अक्तूबर को गन्नौर में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभा की तैयारियों के अंतर्गत सांसद रमेश कौशिक लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान सांसद गांवों में बैठकों का आयोजन कर ग्रामीणों को जनसभा का निमंत्रण देते हुए विकास कार्यों की नई सौगात भी दे रहे हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement