MP has launched Ahlawat development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सांसद अहलावत ने विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 5:46 PM (IST)
सांसद अहलावत ने विकास कार्यों का भी किया लोकार्पण
झुंझुनूं। सांसद संतोष अहलावत का भीमसर गांव में अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सांसद संतोष अहलावत ने दो विकास कार्यों का लोकार्पण और तीन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन पर करीब 60 लाख रुपए खर्च किया जाना प्रस्तावित है। मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम के दौरान सरपंच नीरू टीबड़ा ने सांसद का स्वागत किया। जिसके बाद सांसद ने किसान सेवा केंद्र और सांसद कोटे से बनी दो सीसी रोड़ का लोकार्पण किया। इसके अलावा भामाशाह पवन महाराज की जनसहभागिता से मुक्ति धाम की चारदिवारी, यात्री प्रतीक्षालय तथा प्रवेश द्वार की नींव रखी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमित टीबड़ा ने सांसद से गांव के लिए गौरव पथ मंजूर कराने और एक पानी की बड़ी टंकी का निर्माण करवाने की मांग की। वहीं ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भी सांसद से मिला। जिन्होंने शहीद फारूक के नाम से संचालित राउप्रावि को दूसरी स्कूल में मर्ज करने पर असंतोष जताया और शहीद का नाम दूसरी स्कूल के नाम से कराने की मांग की। जिस पर सांसद ने आश्वासन दिया।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement