Most of the grain market suffering-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य दाना मंडी के हाल बेहाल

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 4:08 PM (IST)
मुख्य दाना मंडी के हाल बेहाल
कपूरथला। जिले की मुख्य दाना मंडी में किसानों के धान की सरकारी खरीद तो शुरू हो चुकी है। लेकिन मंडी के हाल बेहाल हैं। रविवार को जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह मक्कड़ और डीसी जसकिरण सिंह ने संयुक्त रुप से सरकारी खरीद की शुरुआत की। इस दौरान मंडी के हाल बेहाल देखकर उन्होंने जल्द ही हालात सुधारने का भरोसा भी दिलाया। जब खास खबर प्रतिनिधि ने वर्तमान में मंडी के हाल जाने तो देखा कि कहीं नलों से नल गायब हैं। तो कहीं पानी ही नहीं आ रहा है। कहीं बिजली के नंगे तार हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं तो कहीं जमा गंदगी बीमारियों को बुला रही है। जबकि इसी हाल को देखकर मक्कड़ और जसकिरण सिंह ने कुछ दिनों पहले जल्द ही समस्याएं दूर करने का आश्वाशन दिया था। इधर सरकारी खरीद को लेकर डीसी ने कहा कि जिले में 42 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां पिछले वर्ष की 6.20 लाख मीट्रिक धान की अपेक्षा इस साल 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 7.50 लाख मीट्रिक धान की खरीद होने की संभावना है। उन्होंने दावा किया कि इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह केवल सूखा धान ही मंडियों में लेकर आएं। हरा व नमी युक्त धान को काटने से गुरेज किया जाए। डीसी ने कहा कि खरीद केंद्रों में सफाई, पेयजल, बिजली और बारदाने के उचित प्रबंध किए गए है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणजीत सिंह खोजेवाल, डीएफएससी सतनाम सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश बहल, ब्लाक समिति चेयरमैन दलजीत सिंह, जगतार सिंह झीता आदि मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement