More than 75 percent candidate security seize-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

75 प्रतिशत से भी अधिक की होती है जमानत जब्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 11:30 AM (IST)
75 प्रतिशत से भी अधिक की होती है जमानत जब्त
नरेंद्र शर्मा अमृतसर। पंजाब में चुनावी बिसात बिछने लगी है। विभिन्न पार्टियां चुनावी दंगल के लिए अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रहीं है। इनमें कुछ पार्टियां और उनके प्रत्याशी तो चुनाव के प्रति संजीदा होते हैं। जबकि कुछ का मकसद केवल समीकरणों को प्रभावित करना होता है। वह स्वयं की जीत -हार के लिए नहीं बल्कि किसी दूसरे की जीत-हार के लिए चुनाव लड़ते हैं। यदि पिछले चुनावों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है की चुनाव लडऩे वाले 75-80 प्रतिशत प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो जाती हैं। 2012 के विधान सभा चुनावों में 38 पार्टियों के 1078 उमीदवारों में से 817 की जमानतें जब्त हुई थी। चुनावों में अपनी जमानतें जब्त करवाने वालों में निर्दलीय के अतिरक्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टियों की भी कमी नहीं होती है। इनमें वह पार्टियां रहती हैं जिनका राज्य में कोई अस्तित्व नहीं होता है। 2007 के विधान सभा चुनावों में निर्दलीय के अतिरिक्त 37 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टियों के 1055 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 76.1 प्रतिशत यानि 802 उमीदवारों की जमानतें जब्त हुई थी। इस चुनाव में सफल और रनर-अप के अतिरक्त केवल 19 उमीदवार ही अपनी जमानतें बचा पाए थे।
इनमें से 38 में से 30 पार्टियों के उमीदवारों को तो आधा प्रतिशत मत भी नहीं मिल पाए थे। जबकि एक दर्जन प्रत्याशियों को पांच मतदाताओं ने भी अपना वोट नहीं डाला था। वर्ष 2002 के विधनसभा चुनावों में 649 उमीदवारों की जमानतें जब्त हुई थी। इस चुनाव में 923 उमीदवार मैदान में थे। इनमें से जीतने और हारने वाले उमीदवारों के अतिरिक्त केवल 40 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाए थे। लोकसभा चुनाव में भी अपनी जमानत जब्त करवाने वाले उमीदवारों की संख्या तीन चौथाई से कम नहीं होती है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में 218 उमीदवारों में से 192 ने अपनी जमानत जब्त करवाई थी।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement