More than 200 artists from across the country Conjoined on the Rabindra manch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रवींद्र मंच पर जुटे देशभर के 200 से अधिक कलाकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 10:51 AM (IST)
रवींद्र मंच पर जुटे देशभर के 200 से अधिक कलाकार
जयपुर। रवींद्र मंच के मिनी थिएटर में ताम्हणकर थिएटर अकादमी की ओर से पांच दिवसीय नाट्य समारोह रंगार्चन-2017 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के दौरान अखिल भारतीय लघु नुक्कड़ और एकल नाट्य प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 13 नाट्य संस्थाएं भाग ले रही हैं। समारोह में देशभर से लगभग 200 से अधिक कलाकार अपनी नाट्य कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। समारोह में छह लघु नाटक सपना, बेवफा, आखिरी रंग, बुधिया, डायन और किस्सा मौजपुर का, का मंचन किया गया। वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक ‘सपना’ बेटी है अनमोल रतन विषय पर आधारित में मानवीय संवेदनाओं को दर्शाया है, वहीं रजत रंजन द्वारा निर्देशित नाटक बुधिया मुंशी प्रेमचन्द की कहानी ‘कफन’ पर आधारित था। जो बीते समय में जितनी समसामयिक थी, आज के परिवेश में भी उतनी ही प्रासंगिक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement