Moradabad: Husband Murdered in Conspiracy with Lover; Wife and Other Accused Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुरादाबाद : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, पत्नी के साथ अन्य आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 24 मई 2026 8:19 PM (IST)
मुरादाबाद : प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, पत्नी के साथ अन्य आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है। घर की लक्ष्मी मानी जाने वाली पत्नी ने पति के साथ बेवफाई की। जब इससे भी मन नहीं भरा तो प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या की साजिश रची और उसे ठिकाने लगा दिया। मुरादाबाद पुलिस ने मामले की गहन छानबीन के बाद आरोपी पत्नी समेत तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश उजागर करने का प्रयास कर रही है। मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मृतक के भाई ने शिकायत दी थी कि उसके भाई पवन की हत्या कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस की तत्परता से की गई जांच में पता चला कि मृतक पवन की पत्नी आंचल और उसकी बहन शिखा ने अपने प्रेमी अंकित, अजय के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद पवन की हत्या कर दी। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना को लेकर आगे की जांच चल रही है।
पुलिस की पूछताछ में मृतक पवन की पत्नी आंचल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी के अलावा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पवन की हत्या की।
आंचल ने पुलिस को बताया कि जहर देकर और करंट लगाकर पवन ठाकुर की हत्या की गई थी। उसने बताया कि जब पवन काम से लौटने के बाद घर आया तो पहले से मौजूद उसके और उसकी बहन के प्रेमी ने पवन को बंधक बना लिया।
आंचल इस हत्याकांड को सुसाइड का रूप देना चाहती थी। मृतक के परिजनों को आत्महत्या की बात बताई। शक होने पर मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी।
जानकारी के अनुसार, पवन और आंचल की शादी छह साल पहले हुई थी। दोनों का रिश्ता भी ठीक चल रहा था। लेकिन, पत्नी ने बेवफाई की। पवन के रिश्तेदार से ही अफेयर कर बैठी। जब पवन घर पर नहीं होता था तो आंचल प्रेमी को घर पर बुलाती थी। हालांकि, जब पवन को इसकी भनक लगी तो उसे रास्ते से हटाने का प्लान आंचल ने अपने प्रेमी के साथ बना लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement