Monitoring of Stop Diarrhea Campaign will now be done through ODK App as well-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्टॉप डायरिया अभियान की मॉनिटरिंग अब ओडीके एप के माध्यम से भी

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अगस्त 2024 7:48 PM (IST)
स्टॉप डायरिया अभियान की मॉनिटरिंग अब ओडीके एप के माध्यम से भी
दौसा। स्टॉप डायरिया अभियान की मॉनिटरिंग अब ओडीके एप के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में निदेशालय से आदेश जारी किए गए हैं। सीएमएचओ अधिकारी डॉ सीताराम मीणा ने बताया कि दो माह के इस अभियान का उद्देश्य है कि पांच साल से कम के बच्चों को दस्त से होने वाली मौतों से बचाया जा सके। इसलिए अभियान की सख्त मॉनिटरिंग जरूरी है। इसलिए जोन, जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का मॉनिटरिंग प्रोग्राम निदेशालय स्तर से तय किया गया है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि जोन स्तरीय अधिकारी संबंधित जिलों में, जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित ब्लॉकों में और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सभी सैक्टर्स, सीएचसी और पीएचसी स्तर पर दस-दस फील्ड विजिट कर अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। इसकी रीयल टाईम रिर्पोटिंग ओडीके एप के माध्यम से की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement