mohsin raza in amethi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निरीक्षण में खामियों पर जमकर बरसे प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 10:19 PM (IST)
निरीक्षण में खामियों पर जमकर बरसे प्रभारी मंत्री मोहसिन रज़ा
अमेठी। ज़िले का प्रभार पाने के बाद शनिवार को पहली बार यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा अपने दौरे पर पहुंचे। इस दौरान अपने निरीक्षण में मंत्री ने गौरीगंज स्थित असैदापुर जिला अस्पताल परिसर में गंन्दगी और मरीजों की ठीक से देखभाल ना होते देख एसडीएम गौरीगंज और सीएमओ अमेठी को जमकर फटकार लगाई। गंदगी और दवा पर बरसे मंत्री अमेठी के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा के जिला मुख्यालय अस्पताल में औचक निरिक्षण से हॉस्पिटल में हफरा-तफरी मच गई। मंत्री ने सीएमओ और गौरीगंज एसडीएम के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद डॉक्टर को गन्दगी और दवा न रहने पर जमकर फटकार लगायी और कहा कि सफाई और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मोदी और योगी सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement