मोहाली।
शुक्रवार को मोहाली जिले के पहले साइबर क्राईम केस का निपटारा मोहाली की
अदालत द्वारा कर दिया गया। सीजेएम विपनदीप कौर की अदालत ने इस केस में
आरोपी बनाए गए एक युवक को बरी कर दिया तो दूसरे को कैद और जुर्माने की सजा
सुनाई।यह है मामला-बरी हुए चंडीगढ़ के रोहित
कपूर के वकील नवीन सैणी ने बताया कि साढ़े सात साल पहले 18 मई 2009 को यह
केस पुलिस ने थाना फेज 8 में 89 नंबर एफआईआर के तहत दर्ज किया था। जिसमें
इंटरनेश्लल आईटी कंपनी सेबिज के डायरेक्टर मनीपाल धालीवाल ने बतौर शिकायत
कर्ता कहा था कि उसके दो कर्मीयो रोहित और मोहाली के मंजीत सिंह ने उनका
साफटवेयर चोरी कर लिया। जिस वजह से उनको 67 लाख रुपए का घाटा हुआ। कोर्ट ने
रोहित को उसके खिलाफ ऐेवीडेंस ना होने की वजह से बरी किया,जबकि मंजीत को 3
साल कैद और 5 हजार रुपए जुर्माना देने की सजा सुनाई।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर