Advertisement
मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किये : निहालचंद

निहालचंद ने बताया कि देश के गरीब परिवारों को बैंक से जोड़ने तथा उन्हें बैंक की वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 2014 में 58 करोड़ से ज्यादा जन-धन खाते खोले गये। 2016 में 11 करोड़ परिवारों को घरेलू गैस की सुविधा दी गई। 2018 में नागरिकों को स्वास्थय सुरक्षा देने के उद्देश्य से 60 करोड़ से ज्यादा परिवारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया गया। 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। कोविड-19 के दौरान देश के नागरिकों के स्वास्थय को लेकर 220 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को कोविड वैक्सीन निःशुल्क लगाई गई।
उन्होंने बताया कि 2023 में भारत में पहली बार जी-20 की अध्यक्षता की तथा जी-20 की मेजबानी सफलतापूर्वक की गई। 2024 में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। 2025 में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का गौरव हासिल किया। 2026 में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम देकर दुनिया को हिन्दुस्तान की ताकत दिखाई गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल बराड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह, रतनलाल गणेशगढ़िया, प्रदीप धेरड़, ओमी नायक, शिवप्रकाश तेहरपुरिया, क्रांति चुघ, सीताराम विश्नोई, प्रदीप कौशिक, अमित खन्ना, श्रवण, प्रदीप शर्मा, अमित चलाना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार शाक्य, सहायक सूचना जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित, ज्योति, रमनदीप सिंह, विक्रम गिल, राजेश सोलंकी, रिचा, प्रीति, गुरमन्दर सिंह, राजवीर, सुरेश, चिमनलाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


