modi government harasing aap mla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

AAP विधायकों को उठवाना बंद करे मोदी सरकार- केजरीवाल

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 11:23 AM (IST)
AAP विधायकों को उठवाना बंद करे मोदी सरकार-
केजरीवाल
दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आप के विधायकों को उठवाना बंद करे। हमारे विधायकों को उठवाने पर अदालत लगातार पुलिस को फटकार लगा रही है। गुलाब सिंह के मामले में भी यही हुआ है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि गुलाब सिंह को अदालत ने जमानत दे दी है। मंत्री इमरान हुसैन के खिलाफ दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे को हाईकोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हमें काम करने दे, हम जनता के लिए काम करना चाहते हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि विधायक गुलाब सिंह को जमानत देते हुए कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। उम्मीद है कि अब मोदी सरकार अपनी हरकतों से बाज आएगी। आप विधायकों को जबरदस्ती परेशान करना बंद करेगी। आप नेता आशीष खेतान ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि गुलाब सिंह गिरफ्तार होने वाले आम आदमी पार्टी के 14वें विधायक थे और आज की तारीख में एक भी आप विधायक को दिल्ली पुलिस जेल के अंदर नहीं रख पाई है। सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन मिश्रा ने हासिल किया यह मुकाम, 3 भारतीय ही आगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement