Modi biggest issue in favor of BJP: Jayaram Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के पक्ष में मोदी सबसे बड़ा मुद्दा: जयराम ठाकुर

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मई 2019 5:13 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में मोदी सबसे बड़ा मुद्दा: जयराम ठाकुर
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश के अंदरूनी और बाहरी दुश्मनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके जनता को विश्वास दिला दिया है कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश सुरक्षित है। कश्मीर घाटी में पांच सालों में सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया गया। पठानकोट को छोड़ कर जम्मू-कश्मीर से बाहर देश के अन्य राज्यों में आतंकवादी घटनाओं को बिल्कुल रोक दिया गया। देशभर में छापे मार कर आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेेताओं पर नकेल कस के उन्हें जेल में डाला गया अथवा उनकी सरकारी सुरक्षा वापस ले ली गई। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे बड़ा मुद्दा नरेन्द्र मोदी स्वयं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छह चरणों में हुए मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधंन भारी बहुमत से जीत कर सत्ता में लौट रहा है। चुनाव नतीजे आने के बाद नरेन्द्र मेादी दुबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। हिमाचल प्रदेश में भी लोकसभा की चारों सीटें ज्यादा बढ़त के साथ एक बार फिर भाजपा को मिल रही हैं। हिमाचल की समझदार जनता जानती है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा सरकार होने से प्रदेश के विकास को बल मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement