Modi biggest issue in favor of BJP: Jayaram Thakur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के पक्ष में मोदी सबसे बड़ा मुद्दा: जयराम ठाकुर

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मई 2019 5:13 PM (IST)
भाजपा के पक्ष में मोदी सबसे बड़ा मुद्दा: जयराम ठाकुर
उनका कहना है कि भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और केरल जैसे राज्यों में भी इस बार बड़े पैमाने पर कमल खिलेगा। पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार रहने के बावजूद एन्टी इन्कमबेंसी यानी सरकार के खिलाफ भावना कहीं पर भी नहीं है। यह देश के इतिहास में पहला लोकसभा चुनाव है जिसमें महंगाई और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। पांच साल की मोदी सरकार के दौरान जनता को हर प्रकार से राहत पहुंची। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पक्ष में इस बार सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वंय हैं क्योंकि जनता मोदी सरकार की जनहित की नीतियांे और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर उठाए गए कड़े कदमों के कारण उनके साथ है। पांच सालों में 18 हजार गावों से अधिक में बिजली पहुंचाने का करिश्मा कर दिखाया। अब देश का एक भी गांव अंधेरे में नहीं है। उज्ज्वला योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की माताओं -बहनों को रसोई गैस के सात करोड़ कनेक्शन देकर धुंए से आजादी दिलाई। पचास करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान भारत योजना के अंर्तगत प्रति परिवार पांच लाख रूपए का ईलाज मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा है कि आठ करोड़ घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में गुर्दे की बीमारी के शिकार लोगों को डायलिसिस की सुविधा मुफ्त देकर मोदी सरकार ने गरीब बीमारों को मौत के मुंह से निकाला। ये तो कुछ प्रमुख मुद्दे हैं जिनके माध्यम से नरेन्द्र मोदी सरकार ने सबसे गरीब लोगों की मदद करके उनका दिल जीत लिया। इसके अलावा देश को भ्रष्टाचार मुक्त केंद्र सरकार मिली और कांग्रेस सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई पर काबू करके जनता को राहत दी गई।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement